फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला इकाई ने बृहस्पतिवार जिलाध्यक्ष अजय मिश्र के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा, टीईटी को पात्रता परीक्षा माना गया न कि योग्यता परीक्षा। शिक्षक वांछित परीक्षा पात्रता को पास करने के बाद ही विभाग में शिक्षक बना। 23 अगस्त 2010 तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यादेश लाकर टीईटी से मुक्त किया जाए। इस दौरान अरुण मिश्रा, कृष्ण वीर सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, ललतेश त्रिवेदी, सीरज दीक्षित, अरुण द्विवेदी मौजूद रहे।