फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लंका दहन का मंचन देख गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। कस्बे में चल रहे दशहरा मेले में बृहस्पतिवार रात रामलीला का मंचन किया गया। इसमें सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध, सीता खोज और लंका दहन के प्रसंग दिखाए गए। रावण ने सीता का हरण किया तो जटायु ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद हनुमानजी सीता की खोज में लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में उत्पात मचाने पर रावण ने उनकी पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। हनुमानजी ने इसी आग से पूरी लंका जला दी, जिस पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मेले में जादूगर के मदर ऑफ इंडिया कार्यक्रम ने भी लोगों का मनोरंजन किया। जादूगर ने पानी के संरक्षण का संदेश देते हुए कई कलाएं दिखाईं। रामलीला कमेटी के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें