फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कुएं से बरामद धड़ का पोस्टमार्टम होगा आज सिर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। कुएं से मिले सिरविहीन धड़ का गुरुवार को पुलिस वीडियोग्राफी और पैनल डाक्टर की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। स्थानीय लापता लोगों के परिजन धड़ की पहचान के लिए कोतवाली पहुंचे पर शिनाख्त नहीं हो सकी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरीकंजरनडेरा गांव के जंगल स्थित एक पुराने कुएं से सोमवार को सिरविहीन शव बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस सिर की तलाश में जुटी रही। हालांकि सिर का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि शव 25 दिन पुराना है। शिनाख्त छिपाने के लिए सिर काटकर धड़ फेंकने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लापता लोगों के परिजनों ने कुएं से एक जोड़ी लाल रंग की चप्पल, कपड़ों और धड़ से पहचान का प्रयास किया पर हुआ नही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डीसीआरबी के जरिए सभी थानों और पड़ोसी जिलों में धड़ मिलने की सूचना भेजी है। दूरदर्शन में भी तलाश गश्ती भेजी गई है। पुलिस 72 घंटे पूरे होने के बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। एक्सरे के बाद डाक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। डीएनए सैंपल पर सुरक्षित कराया जाएगा। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें