फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने लिया शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिव प्रकाश अग्निहोत्री ने जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। बुधवार को सरदार वल्लभभाई शिक्षा गृह में शपथ ग्रहण हुआ। अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नरायन मिश्रा उर्फ पुत्तन समेत पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष ने कहा कि मॉडल का बायलॉज में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री के जो कर्तव्य निहित हैं, उनका निर्वाह किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज सुधीर कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश उपाध्याय, न्यायाधीश दुर्घटना बीमा दावा न्यायाधिकरण शिवचंद्र शामिल रहे। इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य बाबू प्रसाद दीक्षित, रामप्यारी मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें