फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कातिल ने छात्र को कई घंटे बंधक बनाए रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लापता होने के करीब 24 घंटे बाद आलिम का शव मिला है। जाहिर है कि कातिल ने कई घंटे तक छात्र को बंधक बनाकर रखा होगा। देर रात या फिर भोर के समय शव फेंका गया। इसी वजह से कुएं के पास सुबह चप्पल खोजबीन में मिली।
विज्ञापन


पुलिस आलिम हत्याकांड में किसी करीबी या फिर मदरसे से जुड़े ही किसी व्यक्ति का हाथ होना मान रही है। मदरसे से आलिम के गायब होने की खबर शाम करीब पांच बजे दी गई थी। बताया जा रहा है कि आलिम मदरसे से दोपहर के समय ही गायब हो गया था। पहले मदरसे के मौलाना व अन्य लोग खोजबीन करते रहे हैं। मुह में प्लास्टिक टेप बांधने से जाहिर होता है कि कातिल छात्र की अपहरण के बाद हत्या नहीं करना चाहता था। अपहरण के बाद छात्र को कहीं छिपाकर रखा होगा। वह शोर न मचा सके, इसी वजह से टेप से मुह बांधकर रखा होगा।


-



परिवार का इकलौता बेटा था आलिम

परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता अख्तर राजगीरी का काम करता है। आलिम से छोटी तीन बहन साजिया, नाजिया और कब्बो हैं। इकलौते बेेटे की हत्या से मां ननकी व पिता का हाल बेहाल दिखा। मां भी रोते हुए बोली कि उसके मासूम बेटे ने किसी का क्या ले रखा था, इस बेदर्दी से हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें