फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विधवा को ससुरालीजनों ने घर से पीटकर निकाला

Wed, 09 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुरालीजनों ने विधवा को पीटकर घर से निकाल दिया। डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के विजयनगर निवासी गुड़िया तिवारी ने डीजीपी से शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2015 को रामजी तिवारी के साथ हुई थी। पति की मौत 10 दिसंबर 2022 को हो गई। उसकी दो संतान तेजस्वी देवी और तेजस हैं। पति की मौत के बाद जेठ पवन तिवारी, अतुल तिवारी व उनकी पत्नियां पूनम तिवारी, निशा तिवारी, चचेरे ससुर योगेश तिवारी उसे प्रताड़ित करने लगे। इनमें योगेश तिवारी प्रभावशाली हैं। उनकी चौकी और थाने में पकड़ है। उन लोगों ने एक माह पहले उसे मारा पीटा और बच्चों समेत घर से निकाल दिया। घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। वह बच्चे लेकर मायके चली गई। उसे दूसरी शादी के लिए ससुरालीजन मजबूर करते हैं। महिला ने ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर पति के हिस्से की संपत्ति दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें