फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सूरज की तपिश ने जाम में छुड़ाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक चर्चाओं का चटकारा लोग बड़े मजे से ले रहे हैं, लेकिन जाम में फंसने पर चुनावी रंग काफूर हो जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा बुधवार को भाजपा के विशाल नामांकन कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला। पटेलनगर, नासिरपीर के आसपास की गलियों, वर्मा चौराहे, शादीपुरनाका समेत अन्य चौराहों पर दोपहर में वीआईपी आवाजाही और रैली के निकलने के दौरान लोगों ने जाम में फंसने के दौरान महसूस किया।
भाजपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म भरने का कार्यक्रम बुधवार को तय था। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि के आने से पहले ही वर्मा चौराहे, पटेलनगर चौराहे, शादीपुरनाका में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। सभी रोड पर आवागमन लगभग पौने ग्यारह बजे रोक दिया गया। देखते-देखते सड़कों पर वाहनों की भीड़ लगने लगी। 41 डिग्री तापमान में रोड पर खड़े राहगीर पसीना से तरबतर हो गए। आठ से 10 मिनट के बीच डिप्टी सीएम का काफिला निकला। उसके बाद गाड़ियों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

इस बीच शादीपुर नाका चौराहे के रास्ते और नासिरपीर के आसपास की गलियों में वाहनों का दबाव बढ़ा और यहां भी जाम लग गया। हर रास्ते में पैदल निकलना मुश्किल हो गया। नासिरपुर रोड पर कार्यक्रम के दौरान दो पहिया वाहनों के निकलने में भी रोक लगा दी गई। कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के लिए नासिरपुर रोड के गेस्ट हाउस से रैली के रूप में भाजपाई गाड़ी व पैदल निकले।
शादीपुरनाका से होते हुए पटेलनगर चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच 15 मिनट तक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों का आना-जाना तक बंद कर दिया गया। कुछ स्कूली बसें भी फंस गईं। हालत यह रही कि डिप्टी सीएम के काफिले के गुजरने के बाद भी चौक चौराहों पर जाम लगा रहा है। इस दौरान लोग गर्मी से कराह उठे।
विज्ञापन

नामांकन कार्यक्रम के दौरान वीआईपी कल्चर भी देखने को मिला। जिलेभर से भाजपा के नेता व समर्थक शहर नामांकन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान वाहनों के सायरन बजते रहे, जबकि चौक-चौराहों पर पुलिस के आलाधिकारी समेत फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें