धाता। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी भीम सोनकर की तीन वर्षीय पुत्री जान्हवी छह माह पहले घर से खेलने को निकली थी। उसे सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। उसका कौशांबी के मंझनपुर जिला अस्पताल के बाद प्रयागराज में इलाज चल रहा था। बच्ची की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।