चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के खजुरिहन पुरवा मजरे महरहा निवासी संजय पुत्र नेता गंगवार की बहन किरन (28) भाई के साले से शादी करना चाहती थी लेकिन भाई व अन्य घरवाले तैयार नहीं थे। इससे आजिज होकर रात आठ बजे घर के करीब नीम के पेड़ में अगौछे से फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि संजय की बहन किरन संजय के साले करन से शादी करना चाह रही थी लेकिन घरवाले शादी नहीं कराना चाहते थे।