फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खाद्य टीम ने कुट्टू आटा के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में शनिवार को खागा के दो प्रतिष्ठानों से तीन नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने ललित किराना स्टोर से मूंगफली दाना का नमूना लिया। रोजाना मार्ट से कुट्टू आटा और साबूदाना के नमूने भी एकत्र किए गए। जांच के दौरान बाजार में खुला कुट्टू आटा बिकता नहीं मिला। टीम ने क्रेता-विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें खुले कुट्टू आटे की खरीद, बिक्री और सेवन से बचने की सलाह दी गई। टीम में अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार और दिनेश चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें