फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ ने तटवर्ती गांवों में मचाई तबाही

Thu, 25 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
यमुना की बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमौली (बिंदकी) अमौली विकास खंड के क्षेत्र के कई तटवर्ती गांव यमुना नदी की चपेट में आ गए हैं। तीन दिन से तटवर्ती गांव के घरों में पानी भरा है। मकान की दीवारोें पर नमी होने से घर गिरने शुरू हो गए हैं। तटवर्ती खेत की फसलों के साथ पशुओं के लिए चारा भी खत्म हो गया है।        परसेढ़ा के मजरे श्यामपुर निवासी बाबू निषाद, कलावती, विजय निषाद, गांव धाना में रामबाबू, राम खेलावन गांव कुलखेड़ा में जलील, रहीम बख्श, शिवमोहन, नरेश, राम गोपाल के घर गिर गए हैं। इनकी गृहस्थी बर्बाद हो गयी है। राजेश, बाबू सिंह, राम प्रकाश, राम सिंह, लक्ष्मण सिंह की करीब पांच सौ बीघा, दपसौरा गांव के बच्चा दुबे, कुंवर पाल सिंह, मदन यादव, अंगद सिंह, रमेश निषाद की सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ की चपेट में है। यमुना की बाढ़ से नोननदी भी उफान पर है। मकंदापुर के पास नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें