फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसान यूनियन ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-24-जेई को ज्ञापन देते भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
खखरेरु। कठारिया गांव की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन नहर विभाग के अवर अभियंता विकास कुमार को सौंपा। उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कठारिया माइनर की जर्जर पटरी की मरम्मत और पुलिया निर्माण की मांग की गई। माइनर की पूर्व-दक्षिण दिशा में समाप्त पटरी से आवागमन और सिंचाई प्रभावित हो रही है। संगठन मंत्री धनंजय सिंह ने अघोषित विद्युत कटौती रोकने और समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर किसान दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग को खागा के पास बाधित करेंगे।

फोटो-24-जेई को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें