फाइल फोटो-11-दीपू निषाद। स्रोत परिजन
- फोटो : 1
चौडगरा। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की बृहस्पतिवार को इलाज दौरान कानपुर हैलट में मौत हो गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनीर गांव के मजरे दलाखेड़ा निवासी दीपू निषाद (35) ई-रिक्शा चालक था। वह मंगलवार को ई-रिक्शा लेकर चौडगरा की ओर जा रहा था। दूधी कगार मोड़ के पास डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। इससे दीपू के सिर पर चोट आई। पीएचसी गोपालगंज में इलाज के बाद उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सांसें थम गईं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।