फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चालक बोला-डंपर को ओवरटेक करते ही सामने आ गया था ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जहानाबाद (फतेहपुर)। ऑटो में टक्कर मारकर 10 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले चालक को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने आरोपी चालक को दुर्घटना का मामला मानते हुए जमानत दे दी है। उधर, पुलिस ने चालक के बयान दर्ज किए हैं। इसमें उसने बताया कि डंपर को ओवरटेक करते ही उसके सामने सवारियों से भरा ऑटो आ गया था, जिससे हादसा हो गया। अब पुलिस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।



जहानाबाद क्षेत्र में मुगलमार्ग हाईवे पर चिल्ली मोड़ के पास मंगलवार दोपहर टैंकर की टक्कर से 10 लोगों की मौत हुई थी। इसके एक मृतक की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने औरैया जिले के फंफूद क्षेत्र के दौलतपुर निवासी टैंकर चालक विजयी उर्फ गुड्डू राठौर को गिरफ्तार किया है। मामले के विवेचक राजेश कुमार सिंह ने बयान दर्ज किए। बयान में चालक ने बताया कि वह टैंकर लेकर बिंदकी से बुलंदशहर के खुर्जा जा रहा था। रास्ते में उसे घर में रुकना था। चिल्ली मोड़ के पास उसने एक डंपर को ओवरटेक किया। तभी सामने से ऑटो आ गया और टैंकर की ऑटो से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बयान के बाद चालक को बिंदकी ग्राम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। आरोपी की लापरवाही से 10 मौत होने का अभियोजन की ओर से तर्क रखा गया। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश बताकर चालक को जमानत दे दी। विवेचक ने बताया कि चालक को रास्ते में घर पर रुकना था। इसी वजह से तेज रफ्तार में जा रहा होगा। टैंकर और चालक दोनों पकड़े जा चुके हैं। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। चालक ने यह भी बताया कि हादसे के बाद टैंकर छोड़कर कानपुर सजेती के नौरंगा तक करीब 10 से 11 किलोमीटर पैदल भागा था। नौरंगा से बस में बैठकर घर पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें