फोटो-15- बराती नगर मोहल्ले में मार्ग का शिलान्यास करतीं केंद्रीय मंत्री। संवाद
- केंद्रीय मंत्री ने सड़क का किया शिलान्यास, 23 लाख 70 हजार रुपये से बनेगी
बिंदकी। एक दशक से जर्जर बराती नगर मोहल्ले की सड़क का सांसद निधि से निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क 23 लाख 70 हजार रुपये से बनेगी। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मार्ग निर्माण का शिलान्यास शनिवार को किया।
कस्बे के बाराती नगर मोहल्ले का मार्ग मंडी समिति समेत कई मोहल्लों को सीधे बांदा सागर हाईवे से जोड़ने का काम करता है। यह मार्ग एक दशक से जर्जर हालत में था। मोहल्लेवासियों ने कई बार निकाय और विधानसभा चुनाव में समस्या को मुद्दा भी बनाया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मार्ग का निर्माण कराए जाने के लिए अपनी निधि से मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री साध्वी ने बताया कि लोगों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए मार्ग का 23.70 लाख रुपए की लागत से नवीन निर्माण कराया जाएगा।
इनसेट
जहानाबाद-जोनिहा मार्ग सुगम यातायात के लिए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। अमौली चौराहे से अमौली तक लगभग 11 किलोमीटर की सड़क का निर्माण 3 अरब 41 लाख 28 हजार रुपये से किया गया है। सड़क का लोकार्पण शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक ने कर जनता को सौंप दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाएं लागू की हैं। देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। युवाओं को स्वत: रोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं जोड़ा जा रहा है। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी और विधायक पटेल ने राज्य सड़क निधि योजना अंर्तगत 10.800 किमी लम्बे मार्ग का लोकार्पण किया। यह सड़क 3 करोड़ 41 लाख 28 हजार रुपये से बनाई गई है। इसके पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सभासद स्व इन्द्र पाल गुप्ता के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रगट की। इस अवसर पर मंण्डल अध्यक्ष लाल सिंह, महेश चौरसिया, शीलू शुक्ला, शिवाकांत, जयसिंह, आकाश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।