फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 15 Apr 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो 2- मृतका सोनी देवी
विज्ञापन

3-घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम
-

- दो माह पहले हुई थी शादी, मृतका के भाई ने हत्या की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। नवविवाहिता का शुक्रवार की रात फंदे से शव लटकता मिला। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के करनपुर मजरे कपरियाऊसर गांव निवासी भान सिंह निषाद की शादी दो माह पहले कानपुर घाटमपुर अंतर्गत कोठरा श्रीनगर निवासी सोनी देवी (19) के साथ हुई थी। पति भान सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ गेहूं काटने शुक्रवार शाम खेत गया था। खेत से करीब रात नौ बजे घर लौटे। घर के कमरे में पंखे की हुक पर दुपट्टे के फंदे से पत्नी का शव लटकता देखा। उसने ससुरालीजनों और पुलिस को सूचना दी। फोन पर ही मृतका के भाई सुमित ने शव नीचे उतारने से रोक दिया। इसके बाद शनिवार सुबह सुमित और अन्य परिजन पहुंचे। नायब तहसीलदार प्रमेश कुमार ने शव नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने पहुंची। मृतका के भाई ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच जाएगी।
विज्ञापन


किशोरी का पेड़ पर शव लटकता मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षपालपुर। बबूल के पेड़ पर किशोरी का शनिवार को फंदे से शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खखरेरू क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी रामसूरत की पुत्री पिंकी देवी (17) गांव में दादी राजपति और बाबा लल्लू के साथ रहती थी। उसके पिता और मां सावित्री कानपुर में मजदूरी करते हैं। घर से सुबह लल्लू और राजपति फसल काटने चले गए। ग्रामीणों ने करीब आठ बजे किशोरी को घर से निकलते देखा। करीब नौ बजे गांव में खबर आई कि नसीरपुर गांव किनारे नालापुल के पास बबूल के पेड़ पर पिंकी का शव लटका हुआ है। दुपट्टे के फंदे से लटक रहे शव को ग्रामीणों ने उतारा। ग्रामीणों के बीच आत्महत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से युवती की हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें