फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेरहवीं में जा रहे युवक का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला

Sat, 14 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ कानपुर बर्रा के जरौली थाना क्षेत्र में रहता था, परिजनों ने वाहन की टक्कर से मौत का जताया अंदेशा
विज्ञापन

फोटो 03 - मृतक सुभाष की फाइल फोटो।
फोटो- 04- घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के जोनिहा चौकी क्षेत्र में युवक का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला। युवक कीर्तिखेड़ा गांव में रिश्तेदारों के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असोथर थाना क्षेत्र के गांव सुसवन निवासी सुभाष सविता (40) पुत्र स्व. जगरूप सविता करीब 10 साल से परिवार के साथ कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली में रहता था। वहां वह नाई की दुकान में काम करता था। गुरुवार शाम वह ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तीखेड़ा गांव में साढू कुंजबिहारी के भाई के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

सुभाष देर रात तक कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद था। शुक्रवार सुबह जोनिहा पुलिस को ललौली रोड पर करीब दो किमी. दूर हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली।
विज्ञापन

शिनाख्त करने पर शव की पुष्टि सुभाष के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। कानपुर से सुभाष की पत्नी सन्नो देवी भी पहुंच गई। परिजनों ने वाहन की टक्कर से मौत का अंदेशा जताया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बेटी प्रिया, खुशी और लाडो को छोड़ गया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें