फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक में तोड़फोड़ कर दंपती व पुत्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक में तोड़फोड़ कर दंपती व पुत्री के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज की है। जाफरगंज थाने के बारा गांव निवासी रामायण ने बताया कि उसकी नाश्ते व कोल्डड्रिंक की दुकान है। वह कोल्ड ड्रिंक लेने बाइक से गांव गया था। रास्ते में गांव के रोहित ने नशे में गाली गलौज की। उसकी बाइक में तोड़फोड़ की। प्रधान ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया। वह रात को बेटी प्रीती और पत्नी मैना को बाइक से लेकर खेत भूसा ढोने जा रहा था। दोबारा रोहित ने अपने घर के सामने बाइक रोकवाई। उसे गाली गलौज की। विरोध पर उसे, पत्नी व पुत्री को पीटा। रोहित की बहन और भाभी भी डंडे लेकर पहुंची। उन लोगों ने भी पत्नी व बेटी को पीटा। उसकी बाइक पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी। मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें