फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली समस्या को लेकर समिति ने दिया धरना

विज्ञापन
फोटो-23-धरने पर बैठे दिव्यांग कल्याण समिति के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे के खजुहा रोड स्थित बिजली उपकेंद्र के बाहर बुधवार सुबह चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति ने बिजली की समस्याओं को लेकर धरना दिया। समिति के प्रबंधक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी विष्णु का बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन काट दिया गया। नई बस्ती में लटकते तारों को हादसे का खतरा बता ठीक करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने पर इन्हें हटाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस भी धरना स्थल पहुंची। समिति के लोगों ने अवर अभियंता महमूद आलम को ज्ञापन दिया। जेई ने जल्द समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें