फतेहपुर (बिंदकी) कस्बे के मुख्य मार्ग को चौड़ा करने में आड़े आ रहे कब्जों को हटाने के लिए अब प्रशासन तीन दिन के भीतर अभियान चलाया जाएगा। बकेवर-बिंदकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कटरा मोहल्ला तक काम पूरा हो गया है, लेकिन खजुहा चौराहे तक बने मकान काम में बाधक बन रहे हैं। इसे तोड़ने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया जाना था। बकेवर में युवक की हत्या के मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग उलझा रहा। ऐसे में अभियान नहीं चल सका। एसडीएम अनिल कुमार यादव ने बताया कि तीन दिन के भीतर अभियान चलाने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। (संवाद)
.....................