फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनामी संरक्षणदाता ने थाने में दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के मनीष हत्याकांड में आरोपियों को संरक्षण देने के आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ चेतन सिंह बृहस्पतिवार शाम थाने पहुंचा। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं। मनीष की हत्या 29 अगस्त की रात शराब दुकान संचालक मनु और अमन ने गोली मारकर की थी। हत्या के बाद आशुतोष सिंह ने फरार आरोपियों को अपने रायबरेली स्थित घर में शरण दी थी। पुलिस ने उसे संरक्षणदाता का आरोपी बनाया था। आत्मसमर्पण के बाद विवेचक ने उसके बयान दर्ज किए और बंधपत्र का नोटिस दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय के अनुसार, बयान दर्ज कर आरोपी को मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें