फोटो-51-खागा कस्बे भरत मिलाप की निकाली गई झांकी। संवाद
खागा। नगर के किशनपुर रोड पर शनिवार रात श्रीराम लीला में भरत मिलाप का मंचन हुआ। दर्शकों ने आरती उतारी और जयघोष लगाया। श्रीराम लीला मंचन के दौरान मंच पर जब श्रीराम, लक्ष्मण, और सीता वनवास से लौटकर अयोध्या पहुंचते हैं तो भरत के साथ उनका मिलन देख लोगों की आंखें नम हो गईं। कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय से दृश्य को जीवंत कर लोगों को आनंद से भर दिया। दर्शकों ने कलाकारों को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रकाश पांडेय, सूर्य प्रकाश सिंह, विक्रम आदि मौजूद रहे।
फोटो-51-खागा कस्बे भरत मिलाप की निकाली गई झांकी। संवाद