फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की कमानी टूटी, डेढ़ घंटे हाईवे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कस्बे में ट्रक की कमानी टूटने से डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। आवागमन बाधित होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज से कानपुर जा रहे ट्रक की कमानी ब्रेकर पर टूट गई थी। कानपुर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। थोड़ी ही देर में फतेहपुर की सीमा छिवली से लेकर चौड़गरा तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ वाहन दूसरी लेन से निकलते दिखाई दिए। दोनों ओर से वाहनों के आने और कस्बे में सप्ताहिक बाजार के कारण दूसरा लेन भी जाम हो गया। आड़े-तिरछे वाहन खड़े हो गए। दोपहर 2:30 बजे से चार बजे तक आवागमन बंद रहा। हाईवे चौड़ीकरण संस्था पीएनसी के पेट्रोलिंग मैनेजर प्रदीप यादव ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे कराया। तब आवागमन चालू हो सका। जाम खुलने के बाद भी घंटों सड़क पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें