फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या करने के लिए एक माह से चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गला काटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती समेत तीन को जेल भेजा है। आरोपी प्रेमिका के मंगेतर की हत्या करने के लिए एक माह से चाकू साथ रखकर घूम रहा था। पुलिस ने युवती को साजिश का आरोपी बनाया है। पुलिस ने आलाकत्ल चाकू, एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मुकदमे में साजिश, लूट और बाइक बरामदगी की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी शत्रुघ्न की मंडी समिति के पास मोदी मैदान में 26 अप्रैल की रात गला काटकर हत्या कर दी गई थी। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मामले में खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव के महेश सिंह, ननकी उर्फ अंजली और पाई निवासी राजन सोनकर को जेल भेजा गया है। शादीशुदा महेश सिंह और ननकी उर्फ अंजली के बीच अवैध संबंध थे। कुछ माह पहले ननकी की शादी उसके बहनोई के छोटे भाई शत्रुघ्न से तय हो गई थी। इससे बौखलाए महेश ने साथी राजन के सहयोग से शत्रुघ्न की गला काटकर हत्या की। इसके बाद मृतक की बाइक से ही भाग निकले थे। मृतक की लूटी बाइक बरामद की गई है। ननकी हत्या की साजिश रचने में शामिल थी।
टिकरिया गांव के लोगों ने बताया कि महेश और ननकी के रिश्ते की कई लोगों को जानकारी थी। करीब एक माह से महेश तनाव में चल रहा था और चाकू साथ लेकर घूमता था। वह किसी हालत में ननकी की शादी शत्रुघ्न के साथ नहीं होने देना चाहता था। बौखलाहट में चाकू से महेश ने अपने शरीर पर भी हमला किया था। उसी चाकू से शत्रुघ्न की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें