फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जंगली जानवर की दहशत, चकपैगंबरपुर में रतजगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। जंगली जानवर के आतंक से चकपैगंबरपुर के ग्रामीणों में दहशत है। आलम यह है कि ग्रामीण अपने बच्चों और जानवरों की हिफाजत के लिए रतजगा कर रहे हैं। गुरुवार देर रात डेढ़ माह की पड़िया को शिकार बनाने के बाद ग्रामीण चिंतित हैं। हालांकि वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि जंगली जानवर सियार है। भूखा होने पर हमला किया होगा। ग्रामीणों को एकजुट होकर खेतों पर जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

चक पैगंबरपुर गांव में गुरुवार की रात मातादीन यादव की भैंस और उसका डेढ़ माह का बच्चा (पड़िया) घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधे थे। देर रात जंगली जानवर ने हमला कर भैंस के बच्चे को निवाला बना लिया। भैंस के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर के बाहर निकले। जंगली जानवर को देखकर दहशत में आ गए।
शोर मचाने पर पड़ोसियों ने लाठी डंडे लेकर दौड़ाया, तो जानवर पड़िया का अवशेष लेकर जंगल की ओर भाग गया। गांव में जंगली जानवर की दहशत से ग्रामीणों ने घर के बाहर सोना बंद कर दिया है। बच्चों समेत महिलाओं को अकेले बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। ग्रामीण समूह बनाकर जंगल और खेतों में लाठी डंडे से लैस होकर निकलते हैं। ग्रामीणों के अनुसार भेड़िया है। वह उसकी खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें