फोटो-10-भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति का जलाभिषेक करते अनुयायी। संवाद
जहानाबाद। कस्बा स्थित भगवान पार्श्वनाथ जैन मंदिर में 10 दिवसीय दस लक्षण धर्म पर्व का समापन क्षमावाणी समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से वर्ष भर की भूल-चूक के लिए क्षमा याचना की। समारोह की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति के जलाभिषेक और पूजा से हुई। इस दौरान विमल जैन, अनिल जैन, सर्वेश जैन, रिंकू जैन, पियूष जैन, अर्पित जैन, अन्नू जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।