फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दोबारा पोस्टमार्टम के लिए किशोर का कंकाल कब्र से निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। घर के टिनशेड से 12 जून को फंदे से लटके मिले किशोर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम होगा। डीएम के आदेश पर गुरुवार को कब्र खोदकर कंकाल निकाला गया। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी मानसिंह सोनकर सीतापुर गांव में किराये का बाग लिए है। प्रधान अनूप सिंह के मकान में परिवार समेत रहता है। परिवार के लोग 12 जून को गांव गए थे। घर लौटने पर 15 वर्षीय पुत्र सचिन सोनकर का शव टिनशेड पर फंदे से लटका मिला था। मां रेखा का आरोप है कि बेटे की रंजिश में हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेराफेरी की गई।
मां की शिकायत पर डीएम के आदेश पर गुरुवार दोपहर तीन बजे नायब तहसीलदार विश्वदीपक त्रिपाठी, थरियांव थाने के एसएसआई विनोद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। वीडियोग्राफी में कब्र खोदी गई। दफन शव कंकाल के रूप में बाहर निकाला गया। कंकाल के अवशेष सुरक्षित किए गए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कंकाल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें