फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोरी का अश्लील वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। शादी का दबाव बनाने के लिए युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीडि़ता की मां ने थाने में शिकायत की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक मुंबई में काम करता है। वहीं से वीडियो वायरल कर रहा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसका पीछा करता था। चोरी छिपे वीडियो बनाए और फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर शादी का दबाव बनाने लगा। उसे बदनाम करने के लिए वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। युवक ने कहीं और शादी न करने की धमकी दी। लड़की की मां ने थाने में तहरीर दी है। एसआई बृजेंद्र माथुर ने बताया कि युवक शादीशुदा है।पांच माह से मुंबई में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें