फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंग लगाने के बहाने किशोरी से छेड़खानी

Sat, 11 Mar 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रंग लगाने के बहाने से किशोरी के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर किशोरी और परिवार को पीटा। परिवार थाने शिकायत लेकर पहुंचा, जहां पुलिस कर्मियों ने भी किशोरी से अभद्र तरीके से बातचीत की। एसपी के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उल्टे ही किशोरी के पिता और परिजनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को किशोरी एसपी के पास शिकायत करने पहुंची।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि गुरुवार दोपहर हैंडपंप में पानी भर रही थी। गांव का दीपेंद्र यादव रंग लगाने की कोशिश करने लगा। मना करने पर जबरदस्ती करने लगा। वह भागी तो पीछे से पकड़ लिया। उसके साथ रंग लगाने के बहाने अश्लील हरकत की। शोर सुनकर रिश्ते के चाचा दौड़े तो गालीगलौज और दुष्कर्म की धमकी देकर भाग निकला। उसके भाई ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के जाने के बाद दीपेंद्र और उसके परिजन लाठी डंडे लेकर आ गए। शिकायत की खुन्नस में मारापीटा। वह शाम को मां और पिता के साथ थाने पहुंची। थाने में तैनात दो दरोगाओं ने उसके साथ अश्लील हरकत की। थाने में उल्टे ही पिता को बैठा लिया। परेशान होने पर उसने एसपी से फोन पर शिकायत की। करीब रात दो बजे मारपीट, छेड़खानी और बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में धारा बढ़ाई जाएगी। दोनों पक्षों का मारपीट के चलते शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें