फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर-छेड़खानी से आहत किशोरी ने आग लगाकर दी जान

Sun, 17 Mar 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मां ने गांव के चाचा-भतीजे पर आरोप लगाया
विज्ञापन

- आरोपी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज (फतेहपुर)। छेड़खानी से आहत किशोरी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी की मां ने गांव निवासी दूर के रिश्ते में चाचा और भतीजे पर पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी तीन साल पहले हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। उसके पिता की मौत हो गई थी। मां व भाई दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि घर से करीब 50 मीटर उसका पुश्तैनी मकान है। यहां मवेशियों पाल रखे हैं। वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे मवेशियों को चारा-पानी करने गई थी। बेटी से भी आने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंची।
करीब 11 बजे वह घर पहुंची। झुलसी हालत में बेटी पहली मंजिल के कमरे में थी। उसने तड़पते हुए आपबीती बयां की। बताया अक्सर घर आते-जाते समय रास्ते में गांव के रिश्ते में चाचा व भतीजा उससे छेड़खानी करते थे। शनिवार को भी पशुबाड़ा जाते समय दोनों ने छेड़खानी की। वह घर लौट आई और आत्मग्लानि में केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


मां का आरोप है कि पहले भी आरोपी कई बार बेटी से छेड़खानी कर चुके हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी, फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें