फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुआ के घर घूमने आए किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव निवासी लालमनी का पुत्र प्रिंस (13) किशनपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर में बुआ सविता पत्नी अनंत के यहां घूमने आया था। वह बुधवार को कुछ साथियों के साथ गांव यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। बच्चों ने हादसा देखकर शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण और गोताखोरों की मशक्कत के करीब दो घंटे बाद प्रिंस का शव बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि यमुना में डूबने से किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें