खखरेरु। थाना क्षेत्र के गुरगौला निवासी राकेश सिंह परिवार के साथ बुधवार रात गहबरपुर मोड़ स्थित घर में सोये थे। उनकी 15 वर्षीय पुत्री नेहा को सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर भीमपुर गांव पहुंचे। झाड़फूक के बाद कौशांबी जिला के मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज स्वरुप रानी रेफर किया। जहां गुरुवार सुबह नेहा की सांसें थम गईं।