फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आयुष अस्पताल के निर्माण की जांच करने पहुंची टीम

Thu, 27 Jun 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-35-अस्पताल का निरिक्षण करते विधायक व जाच टीम।
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने की निर्माण कार्य की जांच
ग्रामीणों का आरोप अधिकारी भी मामले को दबाने का कर रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्लीपुर(फतेहपुर)। तेलियानी ब्लाॅक मेंवली बुजुर्ग गांव में आयुष अस्पताल के निर्माण की जांच करने लखनऊ से टीम पहुंची। तीन सदस्यी टीम ने निर्माण कार्य का परीक्षण किया। उसके मैटेरियल को सैंपल के लिए लिया। ग्रामीणों की शिकायतों को भी सुना। वे अब अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। हालांकि ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मामला दबाने का आरोप भी लगाया।
50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण जुलाई 2020 से शुरू हुआ। 739.35 करोड़ की लागत से अस्पताल का दिसंबर 2023 में बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पावर प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड कानपुर इकाई की लापरवाही से अस्पताल का निर्माण अभी तक अधूरा है। ग्रामीणों की शिकायत पर बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने अस्पताल निर्माण का औचक निरीक्षण किया था। यहां पर कई अनियमितता मिली थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य की शिकायत करते हुए दीवारों पर पड़ी दरारें व बाथरूम के उखड़ कर टाइल्स, घटिया दरवाजे सहित घटिया निर्माण को भी दिखाया था। लखनऊ से आई जांच टीम के सामने बुधवार को ग्रामीण एकत्रित होकर आक्रोशित रहे। वहीं निर्माण कर रही कंपनी कामाख्या कंस्ट्रक्शन अस्पताल की बिल्डिंग में कमियों को छुपाने का प्रयास करता रहा। ग्राम प्रधान पति अरुण कुमार पटेल ने बताया की बिल्डिंग निर्माण में घटिया व मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल कानपुर इकाई पवन कुमार ने बताया कि अगर मानक विहीन निर्माण कार्य हो रहा है तो जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-बयान-
ग्रामीणों की शिकायत सुनी गई है। अस्पताल ड्राइंग डिजाइन अनुसार बना है, इसका नक्शा लेकर परीक्षण किया जाएगा। मटेरियल की भी मशीन से जांच करवाई जाएगी। -अरविंद सचान, जीएम, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें