फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षक सड़क पर घायल पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
फोटो- 16 सड़क पर घायल पड़ी महिला को देखते सहायक अध्यापक। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को उसके पति के साथ मौके से गुजर रहे सहायक अध्यापक ने अस्पताल पहुंचा कर मानवता की मिसाल पेश की है। सहायक अध्यापक हबीब उल्ला खां ने बताया कि वह बीआरसी बबेरू से प्रशिक्षण करके बांदा लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास बाइक सवार महिला सड़क दुघर्टना में घायल होकर पड़ी थी। उसका पति मदद के लिए लोगों से गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इस दौरान वह अपनी बाइक से उतरे और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। घायल महिला को उसके पति के साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें