फोटो-03-छात्रा को टैबलेट देते अतिथि गण। संवाद
जहानाबाद। शक्ति डिग्री काॅलेज साखाहारी में रविवार को छात्र और छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। मुख्य अतिथि एडवोकेट अनूप तिवारी टैबलेट दिए। मुख्य अतिथि ने कहा, छात्र टैबलेट का सकारात्मक इस्तेमाल करें और ज्ञानार्जन करें। नकारात्मक इस्तेमाल से बचें। इस दौरान आस्था त्रिपाठी, आशीष, राजेश अवस्थी, विनय त्रिवेदी, जय मूर्ति यादव आदि मौजूद रहे।