हल्के बादल के साथ धूप ,गर्म हवा व बिजली कटौती से लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। गर्मी का सितम लगातार जिले में जारी है, लोग एक बार फिर से घर में दुबके रहने को मजबूर हो गए है। बादल के साथ सूर्य की आग बरसाती किरणों की लुका छिपी व गर्म हवा ने पारा को 44 डिग्री तक पहुंचा दिया, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लोग दिन छांव के तलाश में जगह जगह भटकते नगर आए।
दिन में गर्मी और रात में बिजली कटौती ने लोगो का जीना दुश्वार कर दिया हैं। ऐसी भयंकर गर्मी में पांच-पांच घंटे बिजली कटौती होने से लोगो के घरों में लगे कूलर एसी बेकार साबित हो रहे है। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन 10 जून से 14 तक हल्के बादल के साथ लू व पारा 40 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं। इस बीच बारिश के फिलहाल कोई आसार नजर नही आ रहे हैं।