खागा (फतेहपुर)। चंद्रयान-3 की तरह दो सितंबर को सूर्य की यात्रा पर रवाना होने वाले आदित्य एल वन में खागा के सुमित कुमार का योगदान होगा। वह अपनी टीम के साथ इस बार भी इस मिशन से जुड़े हुए हैं और उनकी टीम ने पेलोड बनाने का काम किया है।
खागा के विजय नगर निवासी सुमित कुमार ने सूर्य की यात्रा पर निकलने वाले आदित्य एल वन के लिए पेलोड तैयार किया है। यह पेलोड बंगलू्रू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के साथ मिलकर बनाया है। बताया गया कि आदित्य एल वन में कुल सात पेलोड लगाए गए हैं। इसमें वीईएलसी नामक विशेष पेलोड को बनाने में खागा निवासी सुमित कुमार व उनकी टीम ने अपना योगदान दिया है।
सुमित कुमार वर्तमान समय में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में तैनात हैं और यह पेलोड उन्होंने बंगलूरू स्थित आईआईए के साथ मिलकर बनाया है। पेलोड विजिबल व इन्फ्रारेड रेंज में सूर्य की किरणों का अध्ययन करेगा।