बकेवर। शरदकालीन गन्ना बोआई के लिए बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना संस्थान से आए अरुण कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा, वे खेत की मिट्टी की जांच जरूर कराएं। शरदकालीन गन्ने में 15 से 20 फीसदी अधिक उत्पादन मिलता है। सहफसल के रूप में बोनस लाभ भी होता है। सचिव बिंदकी आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा, चीनी मिल को स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करें। इस मौके पर किसान भरत तिवारी, कल्लू यादव, मनमोहन सिंह, राजन, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।