प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा को उसका कोचिंग व पूर्व के विद्यालय का शिक्षक अपहरण कर ले गया। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुत्री ने थाना क्षेत्र के एक विद्यालय से कक्षा 12 की परीक्षा पास की है। विद्यालय का ही शिक्षक पुत्री को कोचिंग देता था। आरोप है शिक्षक ने रविवार दोपहर फोन कर पुत्री को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद अपहरण कर ले गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक संदीप कुमार निवासी खुसियारीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)