फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर इलाके में इंटर के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। तांबेश्वर नगर निवासी प्रमोद तिवारी का बेटा शोभित उर्फ अनमोल तिवारी(17) इंटर का छात्र था। रात को घर में खाना खाकर कमरे में सो गया था। उसका घर वालों ने सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटकते देखा। परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज महेंद्र वर्मा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हैंगिंग का सामने आया है। --------- वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिल्ल कुरिया निवासी कल्लू का बेटा छोटू (15 ) साइकिल में सब्जी बेचने राधा नगर की ओर आ रहा था।राधानगर चौराहे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर साइकिल समेत गिर पड़ा। हादसा देखकर आसपास के लोग राधानगर पहुंचे। पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय शाम को रास्ते में ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।