फोटो-26-सीपीएस बिंदकी में हाईस्कूल के टॉपर को मिठाई खिलाते माता पिता, साथ में प्रधानाचार्य। संवाद
10 वीं के छात्र ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर किया नाम किया रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। शिक्षक का बेटा पीयूष राजन ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बने। विद्यालय में पढ़ाए कोर्स का रिवीजन करने से यह सफलता मिली।
कस्बे के चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा 10 के छात्र पीयूष राजन ने हाई स्कूल सीबीएसई बोर्ड में 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कुल 589 नंबर प्राप्त हुए। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ तीनों विषयों में 98-98 नंबर प्राप्त हुए, जबकि इंग्लिश और हिंदी में 97-97 नंबर मिले। कंप्यूटर में 99 सबसे अधिक अंक प्राप्त हुए।
पीयूष ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई कोर्स का नियमित रिवीजन पर अधिक ध्यान दिया। उन्होंने गणित के विषय को लेकर मात्र दो महीने मोबाइल पर ऑनलाइन कक्षाएं ज्वाइन करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी किया था। उन्होंने बताया कि विद्यालय के अध्यापक और माता-पिता के सहयोग ने उन्हें काफी मदद मिली। पीयूष राजन के पिता नरेश कुमार राजन कस्बे के दयानंद इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। जबकि माता अल्पना राजन ग्रहणी हैं। बड़े भाई प्रिंस राजन आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं।
12 वीं की छात्रा अंजली बनना चाहती हैं इंजीनियर
फोटो-27-बारहवीं की छात्रा अंजली सिंह को मिठाई खिलाते माता पिता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सेवानिवृत्त फौजी की बेटी अंजली सिंह ने सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल चित्रांशनगर से पढ़ाई कर अंजली अब आईआईटी की तैयारी करेंगी।
वह इंजीनियर बन देश की सेवा करेगी। वहीं कामर्स से महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा आर्या गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर जनपद और विद्यालय दोनों का गौरव बढ़ाया।
शहर के रानी कालोनी निवासी अंजली सिंह के पिता जगनंदन सिंह सेवानिवृत्त फौजी हैं। मां शशी सिंह गृहणी हैं। बड़ी बहन सृष्टि सिंह इंटर की पढ़ाई करने के बाद आईआईटी की तैयारी कर रही हैं। छोटा भाई अभिनव सिंह कक्षा नौवीं में पढ़ाई कर रहा है। मेधावी सप्ताह में दो से तीन दिन टीवी देखती थी। मोबाइल भी है, लेकिन उसका इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करके इस मुकाम पर पहुंची है।
सुबह के समय अखबार भी पढ़ती रही। अंजली सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं। बताया कि अगर प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार उन्हें मिले, तो वह बार-बार अपनी पसंद को बरकरार रखेंगी। मेधावी ने बताया कि आईआईटी को लेकर कानपुर में कोचिंग के लिए प्रवेश ले लिया है, अब वह कोचिंग करने के लिए कानपुर जाएगी। वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।