फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ईवे पर बाइक से स्टंटबाजी, स्काईशॉट बांधकर छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच की शुरू
विज्ञापन

फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार युवक की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक बाइक के अगले बंपर पर स्काईशॉट बांधकर उसे जलाते हुए तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह बाइक को पिछले पहिये के सहारे दौड़ाकर स्टंट भी कर रहा है। युवक की इस लापरवाही से हाईवे पर चलने वाले दूसरे वाहन सवारों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ यातायात बृजमोहन राय ने बताया कि वीडियो के आधार पर बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें