नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा-4 व 5 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो विषयों पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र ने बताया कि निबंध प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं के बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है और बच्चों में स्वाध्याय के प्रति रुचि जागृत होती है। उन्होंने बताया कि यमराज को पराजित करने वाली नारी सावित्री और हिमालय के प्रमुख तीर्थ स्थान विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का विकास होता है।