फोटो-10-कार्यक्रम में मौजूद छात्र संघ कार्यकर्ता। संवाद
फतेहपुर। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत पर छात्रों ने खुशी जताई। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दीं। नारे लगाकर और पटाखे छुड़ाए। एबीवीपी के जिला संयोजक अनुभव शुक्ला ने बताया कि यह जीत छात्रों के विश्वास और संगठन की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर सह जिला संयोजक घनश्याम राजपूत, सागर, सुमित, अथर्व, आदि मौजूद रहे।