फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेड़ के नीचे दबकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। बुधवार रात आंधी के बीच घर के बाहर कपड़े उठाने गई छात्रा पर पेड़ ढह गया। पेड़ के नीचे दबकर छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के गांव कोटिया रावतपुर निवासी सत्येंद्र शुक्ला की बेटी अंशिका शुक्ला (15) अपने ननिहाल बिंदकी कोतवाली के नंदापुर गांव में मामा राजेश तिवारी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। वह खजुहा कस्बा स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। वह आंधी और बारिश होने पर रात को घर के बाहर फैले कपड़े उठाने के लिए निकली थी। दरवाजे पर लगा पीपल का पेड़ छात्रा पर गिर गया। चीख सुनकर परिजन व पड़ोसी पहुंचे। किसी तरह उसे पेड़ के नीचे से निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। छात्रा की मौत से मां शैलजा शुक्ला का रो-रोकर हाल बेहाल है। छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता किसान और पुरोहित हैं। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें