फतेहपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के इंजन में पथराव कर भागने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। रेलवे कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर के पास चौरीचौरा एक्सप्रेस डाउन के इंजन पर शनिवार शाम करीब सवा सात बजे पथराव किया गया। इसके पहले सात बजे मालगाड़ी अप के इंजन में पथराव हुआ। दोनों सूचनाएं कंट्रोल रूम में पहुंची। सूचनाओं के आधार पर आरपीएफ के एसआई रामअवध सिंह ने जांच शुरू की है। आरपीएफ ने जांच के दौरान चौधकियापुर गांव के पीतांबर को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। इसके बाद रेलवे कोर्ट में हाजिर किया। कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। एसआई के मुताबिक पथराव के बारे में आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी बोला कि वह ट्रेन में निशाना लगा रहा था।