छह साल बाद चोरी बाइक बरामद,पुलिस लगा चुकी एफआर
- आरोपी पर चोरी बाइक बरामदगी का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगने के छह साल बाद चोरी बाइक बरामद हुई है। राधानगर पुलिस ने बक्सपुर रेलवे अंडर पास के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस चोर बता रही है। वह पांच साल से चोरी की बाइक से घूम रहा था। आरोपी किशनपुर थाने के खेमकरनपुर निवासी अविनाश कुमार उर्फ संदीप है। बाइक आरोपी ने छह साल पहले कचहरी गेट से चुराई थी। बाइक हुसैनगंज थाने के अहेवा निवासी रोहित की है। बाइक की पहचान मालिक ने की। रोहित ने बताया कि बाइक 22 जून 2017 को चोरी हुई थी। मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया था। मुकदमे में एफआर लग चुकी है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि आरोपी पर चोरी माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।