फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः श्यामजी ने जीती 51 हजार की कुश्ती

विज्ञापन
बसंत खेड़ा गांव में पहलवानों को हाथ मिलवाते विधायक राजेंद्र पटेल। संवाद। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। बसंतखेड़ा गांव में मंगलवार को दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का स्वागत किया। अंतिम कुश्ती में श्यामजी पहवान ने 51 हजार रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। खजुहा ब्लाक के बसंतखेड़ा के पंचम धाम में आयोजित दंगल में पहली कुश्ती मनीष कानपुर और सौरभ बनारस के बीच हुई। सौरभ ने मनीष को हराया। झांसी के चंदन पहलवान व बनारस के धर्मराज पहलवान और कानपुर के शोभित पहलवान व बनारस के राजबहादुर पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। अयोध्या के भगवानदास ने बनारस के शिवधनी पहलवान को पटखनी दी। अंतिम कुश्ती झांसी के श्याम जी व बनारस के राजू पहलवान के साथ 51 हजार रुपये की हुई। राजू को हराकर श्यामजी ने इनाम अपने नाम किया। इस मौके पर आयोजक पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिवसिंह, पूर्व बीएसए जयसिंह, राम सिंह एडवोकेट, विमलेश पटेल, राजेद्र चौहान, श्याम लाल निषाद, धर्मेंद्र गौतम और राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें