फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ने फाइनल कुश्ती जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 28- बरेठर खुर्द के दंगल में पहलवानों से हाथ मिलवाते समाजसेवी राजेश मिश्र और लल्लन सिंह
विज्ञापन

दंगल में अक्षय ने फाइनल कुश्ती जीती
चौडगरा। खजुहा ब्लाक के बरेठर खुर्द में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें 20 जोड़ा पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए। बनारस के पहलवान अक्षय ने गोरखपुर के पहलवान टोला सिंह को चित कर फाइनल कुश्ती जीत ली। जीत दर्ज करने वाले पहलवान अक्षय को 31 हजार रुपये का इनाम मिला। समाजसेवी राजेश मिश्रा व लल्लन सिंह ने दंगल का शुभारंभ कराया। महोबा के पहलवान सतीश की बरेठर के नीरज पहलवान से कुश्ती हुई। इसमें नीरज ने सतीश को शिकस्त दी। फिर बरेठर के पहलवान कमल व बांदा के ठाकुर पहलवान से कुश्ती हुई। कमल ने जीत दर्ज की। मंडराव के पहलवान सौरभ ने अलियाबाद के चिंटू पहलवान को चित कर दिया। संचालक परशुराम यादव ने बताया कि 45 साल से यहां दंगल हो रहा है। इस मौके पर नीरज यादव, फूल सिंह, महेंद्र सिंह कछवाह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें