फोटो-41-केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ खिलाड़ी। संवाद
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्रों ने कबड्डी में द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा कु. अवंतिका सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में खेल किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक नितीश कुमार, प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने विजयी छात्रों को सम्मानित किया। (संवाद)